मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के प्रांगण में मिथिला सपूत बिहार के पूर्व शिक्षामंत्री स्व डॉ नागेन्द्र झा के पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई।

सर्व प्रथम उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रदासुमन निवेदित किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने डॉ नागेन्द्र झा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा  कि नागेन्द्र बाबू सच्चे मायने में मिथिला सपूत थे। वे सदैब मिथिला एवं मैथिली के विकास के लिए प्रयास करते रहे ,वे बिहार कांग्रेस के एक मज़बूत वरीय नेता थे ,कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए जीवनपर्यंत काम करते रहे। 

1

प्रो झा ने कहा डॉ नागेन्द्र झा अपने मंत्रित्व काल मे बिहार सहित खासकर मिथिला क्षेत्र में प्राइमरी स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया उन्होंने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल खोले,सैकड़ों संस्कृति स्कूल एवं मदरसों को मान्यता दी, मैथिली ,संस्कृति एवं उर्दू शिक्षकों की बहाली बड़े पैमाने पर की, उन्होंने मिथिला विश्वविद्यालय के निर्माण से लेकर उसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

2

कार्यक्रम में अमानुल्लाह खान, मनोज कुमार मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, मो अकील अंजुम,जय कुमार झा, सतेन्द्र पासवान, नलनी रंजन झा, मो सबीर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मो शाहिद हुसैन,अविनाश झा, विजय कृष्ण झा ,गोविंद झा, मो इंतजार, आलोक कुमार झा, कृष्ण कुमार झा मालिक, मोहन कुमार, अशोक प्रसाद,बिनय झा,धनेश्वर ठाकुर,प्रो के सी पाठक,अंकित झा,राजीव शेखर झा,अविशेख कुमार मिश्रा, सुनील सह आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post