बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर मंजू देवी निर्वाचित हो गयी। मंजू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी काजल देवी को 1260 मतों से पराजित कर दिया है। मंजू देवी को जहां 22 वार्डो के नगर पंचायत क्षेत्र से 4922 मत प्राप्त हुआ। वहीं, काजल देवी को 3662 मत प्राप्त हुए।

1

तीसरे स्थान पर शहनाज बेगम रही। जिसे 2612 वोट मिले। मधुबनी के आरके कॉलेज के मतगणना स्थल पर निर्वाचित होने पर नगर अध्यक्ष मंजू देवी को एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने प्रमाणपत्र दिया। 

2

उधर, मंजू देवी के नगर अध्यक्ष पर निर्वाचित होने पर मतगणना स्थल से बाहर घंटो से जमे समर्थकों ने जमकर रंग-अबीर उड़ा कर उत्साह व्यक्त कर रूपन साह व अध्यक्ष मंजू देवी को माला पहनाकर खुशी व्यक्त की।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post