लदनियां(मधुबनी)। लदनियां में जेडीयू ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव हो हंगामे की भेंट चढ़ गया। चुनाव पर्यवेक्षक राजदेव प्रसाद सिंह व निर्वाची पदाधिकारी राम प्रसाद सिंह ने कहा कि, चुनाव प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो गयी। इसके मद्देनजर अब पार्टी के प्रदेश ही अध्यक्ष पद पर फैसला करेगी।

1

निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि जेडीयू अध्यक्ष पद के लिए रामनारायण पंडित, सगुन लाल राय, रामकुमार राय, लक्ष्मी कामत एवं विजय कुमार सिंह बतौर प्रत्याशी सामने आए। उम्मीदवारों के बीच आपसी सहमति नहीं बन सकी।

2

उधर, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रामनारायण पंडित ने चुनाव पर्यवेक्षक व निर्वाची पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, चुनाव के लिए तय समय से एक घंटे देरी से पहुँचे। प्रत्याशियों के दावेदारी किये जाने के बाद संयुक्त रूप से कहा कि अब समय के कमी के कारण चुनाव नहीं कराया जा सकता है। अगर सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद फैसला होता है तो ठीक।

श्री पंडित ने कहा कि उनके पक्ष में 85% कार्यकर्ता थे। इसी पर दोनों पार्टी अधिकारी चुनाव को स्थगित कर निकल गए। बताया जा रहा है कि दोनों के जाते ही आक्रोशित पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post