मधुबनी। आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सप्ता स्थित पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस मनाया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। आप के नेताओं ने कहा कि आज पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है। संविधान ही सबको एकसमान अधिकार देता है। संविधान इस देश की आत्मा है, जिसकी रक्षा हर व्यक्ति को करना चाहिए। 

1

वहीं, आप के नेताओं ने इस दौरान पार्टी की 10वीं स्थापना दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया। पार्टी के नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में हमारे नेता अरविंद केजरीवाल का मॉडल की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी हो रही है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज की कल्पना साकार तब संभव है, जब हमलोग मजबूत होंगे। इसलिए, सभी पार्टी के कार्यकर्ता मजबूती के लिए काम करे।

2

कार्यक्रम की अध्यक्षता गणपति चौधरी ने किया। मौके पर ललित राज यादव, मनोज झा, प्रभात रंजन, शुभदा यादव, रविन्द्र चौधरी, मुशरफ इस्लाम, कामिल, कारी मांझी, प्रवीण कुमार यादव, फुलचन कामत, अजय राम आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post