घोघरडीहा। प्रख्यात समाजवादी चिंतक व नेता हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल का 90 वर्ष की आयु में रविवार को देर शाम हरियाणा के चंडीगढ़ में निधन हो गया। धनिक लाल मंडल का जन्म 30 मार्च 1932 को मधुबनी जिला अंतर्गत घोघरडीहा प्रखंड के बेलहा गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। वे एक स्वतंत्रता सेनानी और सच्चे राष्ट्रभक्त थे। बिहार में समाजवादी धारा के अग्रणी नेताओं में से एक थे। तीन बार विधायक और दो बार झंझारपुर के सांसद रह चुके है। 

1

पहली बार 1967 में लौकहा से चुनाव जीतकर बिहार विधानसभा के स्पीकर बने। 1977-84 तक झंझारपुर लोकसभा के सांसद रहे। 1977-79 केंद्र में मुरारजी देसाई की सरकार में गृहराज्य मंत्री रहे। 1990-95 हरियाणा के राज्यपाल रहे। इस दौरान राजस्थान के भी कार्यकारी राज्यपाल रहे। दिवंगत नेता अपने पौत्र अधिवक्ता विशाल रंजन के साथ हरियाणा के चंडीगढ़ में ही रहते थे। श्री मंडल अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री और नाती पोता का भरापूरा परिवार छोड़ गए है। 

2

बड़ा पुत्र भारत भूषण मंडल लौकहा से राजद के विधायक है वही छोटे पुत्र अशोक कुमार मंडल सेवानिवृत्त अधिकारी है। पुत्रवधू रागिनी देवी जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी है। वही उनके चचेरे पुत्रवधू शीला मंडल फुलपरास के विधायक और बिहार सरकार के परिवहन मंत्री है। उनके निधन से मिथिलांचल सहित मधुबनी जिला शोक में डूब गया है। हर कोई सोशल मीडिया के माध्यम से अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्वर्गीय मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित किया है।शोक व्यक्त करने वालों में सांसद रामप्रीत मंडल, पुत्रवधू परिवहन मंत्री शीला मंडल, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व सांसद बीरेन्द्र कुमार चौधरी, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन ब्रह्मानंद यादव, पूर्व विधायक देवनाथ यादव, गुलजार देवी, रामकुमार यादव, ई.शैलेन्द्र मंडल, शहीद परमेश्वर पुत्र शम्भु नारायण, इस्लाम राइन, कांग्रेस नेता पंसस सुशील कामत, धर्मेन्द्र कुमार मंडल, जिला पार्षद वीणा देवी,बबिता देवी, पूर्व जिला पार्षद विक्रमशिला देवी, वरिष्ठ राजद नेता राजकुमार यादव, जदयू नेता फूलदेव यादव, राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देवनारायण यादव, डॉ धनवीर यादव, राम नारायण प्रसाद, नपं के पूर्व मुख्य पार्षद श्रवण कुमार ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अबधेश ठाकुर, पूर्व जिला पार्षद बलराम साह एवं चंद्रवीर कामत, शिक्षक नेता जय प्रकाश, प्रमोद कुमार, सुरेन्द्र यादव, मुखिया दीपक सिंघवैत, मनोज मंडल, चूल्हाई कामत, रमण जी पासवान, हरिजन सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार मंडल, नपं के पूर्व मुख्य पार्षद अनिल कुमार मंडल सेहत कई गणमान्य लोग शामिल है। दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार 15 तारिक मंगलवार को दिन के 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव बेलहा बथनाहा जिरोपाउंट पर किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post