जयनगर(मधुबनी)। रबी महाअभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जयनगर अनुमंडल कार्यालय के समीप ई किसान भवन में प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख विनोद कुमार यादव, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, आत्मा अध्यक्ष आलोक मोर्य समेत अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
1
प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षक ने उपस्थित किसानों को खेती करने उन्नत उपजाऊ से संबंधित बिन्दुओं पर जानकारी दी। मिट्टी की जांच क्यों एवं कैसे करने, समेकित कृषि प्रणाली, जीरो टिलेज मशीन से गेंहूं की बुवाई, जलवायु अनुकूल खेती, जैविक खेती, जल जीवन हरियाली, मसूर की उन्नत खेती, चना की उन्नत खेती, राई तोरी सरसों की खेती एवं आलू की उन्नत खेती समेत अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी गई।
2
मौके पर कृषि समन्वयक अनंत कुमार मिश्रा,शिव कुमार, रंजीत कुमार, अवनिश तिवारी, बीटीएम शिव कुमार, प्रगतिशील कृषक राम सुन्दर महतों, हेमचंद्र ठाकुर, राकेश सिंह यादव, किसान सलाहकार संतोष कुमार, ललित झा, मो अजहर, राम निवास यादव, विनोद कुमार कृष्णवीर घोष, अशोक कुमार के अलावे दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थें ।
Follow @BjBikash