मधुबनी। जिला कांग्रेस कार्यालय मधुबनी के सभागार में आजादी आंदोलन के महानायक ,देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की 133 वीं जयंती जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई।

सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित श्रद्धासुमन निवेदित किया।

1

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार प्रकाश डालते हुए कहा कि निश्चित रूप से पंडित नेहरू ने स्वाधीनता संग्राम में बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्होंने ही 1933 में पहली बार संविधान सभा की अवधारणा प्रस्तुत की थी। संविधान की बात तो बहुत से नेता करते थे, पर उन्होंने एक लेख में निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक संविधान सभा की चर्चा की थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिए थे ।

2

आजादी के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने देशवासियों के इच्छा और आकांक्षाओं पर मजबूती से खड़ा उतरे यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगा कि पंडित नेहरू 20 वीं सदी के महानायक थे। अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश के चौमुखी विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ा देशवासियों को भुखमरी से निजात दिलाने साथ साथ कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए ।

शिक्षा के क्षेत्र में गांव से लेकर महानगर तक स्कूल, कॉलेज ,यूनिवर्सिटी आदि का निर्माण किया, उच्चशिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए कई आइआइटी, आईआईएम जैसे संस्थानों का निर्माण हुआ। देश में उद्योगों का जाल बिछने लगा, गांव से लेकर शहरों तक सड़कों का निर्माण हुआ रेलवे को आम आदमी का हिस्सा बना दिया। सम्पूर्ण देश मे रेलवे का विस्तार किया गया। सामरिक दृष्टि देश को मजबूत करने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योगदान दिया । पंडित नेहरू ने अपने कार्यकाल में कोई भी क्षेत्र हो जिस पर उन्होंने काम न किया हो। आज भी देश नेहरू के विदेश नीति पर ही काम कर रही है। वे दुनिया के बहुत बड़े नेता थे विश्व के नेता उन्हें सम्मान करते थे।

कार्यक्रम में ज्योति रमन झा बाबा, अमानुल्लाह खान, मनोज कुमार मिश्रा, मो आकिल अंजुम, जय कुमार झा, ऋषिदेव सिंह, सतेंद्र पासवान, सुरेश चंद्र झा रमन, मुकेश कुमार झा पप्पू , अशोक प्रसाद, मो सबीर, कालिका प्रसाद सिंह,राजीव शेखर झा, आलोक कुमार झा, सुनील कुमार झा, दिलीप झा, विनय कुमार झा,इन्द्रदीप कुमार सिंह,राकेश सिंह,मो. अबु बकर, धनेश्वर ठाकुर, गंगाधर पासवान, विदेश चौधरी,अनिल चन्द्र झा आदि।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post