लदनियां(मधुबनी)। 
लदनियां प्रखंड क्षेत्र के सिधपकला पंचायत के मुखिया अशोक मंडल को अपने गांव के ही एक युवक द्वारा मोबाइल फोन पर रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने जैसे सनसनीखेज खबर प्रकाश में आया है।

1

मुखिया मंडल के मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने की बात आए दिन चर्चा का विषय बन चुका है।

मुखिया अशोक मंडल ने इस बाबत लदनियां थाना में अपने गांव सिधपकला के सोनू यादव के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है।

2

आवेदक अशोक मंडल ने प्राथमिकी में कहा गया है कि कॉल रिसीव करने पर अपना नाम सोनू यादव बता रहा था। फोन पर गाली गलौच देते हुए रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की बार बार धमकी दे रहा था।

इधर जब आरोपी सोनू यादव से उनके पिता के मोबाइल फोन पर जब संपर्क किया तो उन्होंने अपने ऊपर लगाए गये आरोप को राजनीतिक साजिश के तहत केस में फंसाने की बात कहीं। इधर पुलिस केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post