लदनियां(मधुबनी)। थाना अध्यक्ष लदनियां ने रविवार को शारदीय नवरात्र पूजा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करने के लिए थाना परिसर शांति समिति की बैठक आहूत की गई।

1

बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अखिलेश्वर कुमार एवं थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में सम्बोधित करते हुए थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पूजा कमिटी को अपने स्तर से व्यापक रूप से स्वयं सेवक बनाने, पोर्टल अग्निशमन का व्यवस्था करने, बिना लाइसेंस एवं परमिशन के कोई भी जुलूस नहीं निकालें।अगर  बिना लाइसेंस या परमीशन के कोई भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है अगर किसी प्रकार की अशांति या पूजा में व्यवधान उत्पन्न होने पर जिम्मेदार पूजा कमिटी होगा।

2

बीडीओ ने शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा सम्पन्न होने के लिए लोगों से अपील किया।

बैठक में एसएसबी बीओपी लदनियां के उपनिरीक्षक तेज राम, मुख्य आरक्षी इंद्रा सिंह, लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी, सरोज यादव, पूर्व जिला पार्षद रामाशीष पासवान, पूर्व मुखिया अमर बहादुर, मुखिया नवीन कुमार, सुजित कुमार पासवान, रामदेव महतो, अशोक मंडल, सरपंच वीरेन्द्र यादव, शकील अख्तर, मो. यासीन, महंथ संजय गिरि, परशुराम मंडल, जयनारायण पासवान, बुधेश्वर यादव, योगेंद्र प्रसाद सिंह, चांद कामत, विनोद यादव, विजय कुमार यादव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post