हरलाखी(मधुबनी)। हरलाखी के जेडीयू विधायक सुधांशु शेखर ने हरिने गांव जाकर चारों मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उसके बाद मृतक के आश्रितों को आर्थिक सहायता राशि दी और परिजनों से हाल जाना।
1
इस दौरान विधायक ने सभी मृतक के परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दी। साथ ही सरकारी लाभ जल्द दिलाने की बात कही। विदित हो कि विगत 15 सितंबर की सुबह निर्माणाधीन एक मकान में सेफ्टी टैंक में दम घुटने से हरिने गांव निवासी मजदूर मो. कलाम साफी, रंजय कुमार, संतोष कुमार व विकास कुमार चारों युवक की मृत्यु हो गया। जिसके बाद अभी तक परिजनों के आंखों से आंसू नहीं सुख रहा है। चारों मृतक के परिजनों की स्थिति काफी दयनीय है।
2
विधायक के साथ जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रमोद गुप्ता, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साह, कांग्रेस के अजय राय, अशेश्वर यादव, दीपक राय, राजाराम राय, मनोज साह, दया झा, शंकर कुमार सुमन, मो. आलम समेत दर्जनों लोगों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
Follow @BjBikash