बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के पाली पंचायत के उप मुखिया उमेश सहनी का निधन हो गया है। उप मुखिया गत चुनाव में भी वार्ड नं-08 के सदस्य के तौर पर निर्वाचित हुआ था। इस चुनाव में जीत के बाद बतौर उप मुखिया भी निर्वाचित हुआ।

1

मिली जानकारी के अनुसार उप मुखिया गत कई महीनों से गुमशुम रहता था। सोमवार को अधिक बीमार होने पर परिजन दरभंगा ले जाना चाह रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गयी।

2

उप मुखिया के निधन पर पाली के मुखिया राजेन्द्र मिश्र, पूर्व मुखिया मिथिलेश मिश्र, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, जेडीयू के वरिष्ठ नेता प्रवीण मंडल, अनुराग सहनी आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उमेश सहनी अपने वार्ड में काफी सक्रिय रहता था। सरकार की योजनाएं धरातल पर उतारने में हमेशा सहायक सिद्ध हो रहा था। उसके निधन से पंचायत को काफी क्षति हुई है। जिसका भरपाई संभव नहीं है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post