मधुबनी। स्थानीय जनता दल यू कार्यालय कर्पूरी सभागार चंद्रा कंपलेक्स राटी मधुबनी में  शिक्षा प्रकोष्ठ का एक विस्तारित बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार झा  की अध्यक्षता में आयोजित किया गया सर्वप्रथम सभी आए हुए अतिथियों एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों को पाग, दुपट्टा, फूल माला, एवं मनोनयन पत्र से सुशोभित किया गया।उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झंझारपुर सांसद  आरपी मंडल एवं पूर्व एमएलसी विनोद कुमार चौधरी , संयुक्त रूप से रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम 21 सदस्यीय प्रखंड कमेटी एवं 51 सदस्यीय जिला कमिटी का मनोनयन पत्र माननीय सांसद महोदय, आगंतुक अतिथियों एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार झा  के हाथों वितरण किया गया।सभा को संबोधित करते हुए झंझारपुर सांसद श्री मंडल  ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले शिक्षा का स्तर बहुत नीचे था।  मुख्यमंत्री  के सत्ता में आने के बाद लगातार इसमें  गुणात्मक सुधार होता गया जहां 2005 में बिहार का शिक्षा 47 % था वही आज 73% से ऊपर चला गया है  मुख्यमंत्री  द्वारा चलाए जा रहे पोशाक योजना, साइकिल योजना, प्रोत्साहन राशि आदि चलाकर  शिक्षा जगत में जो अमुलचुल परिवर्तन आया है वह काफी सराहनीय है।

1

पूर्व एमएलसी विनोद कुमार चौधरी  ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम आज गर्व करते हैं कि हम बिहारी है। हमारा शिक्षा स्तर काफी नीचे था जो आज बहुत ऊपर चल रहा है। शिक्षा प्रकोष्ठ को इस क्षेत्र में कड़ी मेहनत करना है हमें उम्मीद है डॉक्टर संजीव झा  के नेतृत्व में यह कमी दूर होगी एवं शिक्षा का स्तर ऊंचा होगा।

2

जिला अध्यक्ष  सत्येंद्र कामत  ने अपने संबोधन में कहा मधुबनी जिला  मुख्यमंत्री  के विजन को साकार करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया जिसमें बिहार के पांच मेडिकल कॉलेज, पांच प्रौद्योगिकी संस्थान,नालंदा विश्वविद्यालय,चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी एवं चंद्रगुप्त यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट की स्थापना कर शिक्षा का हब तैयार कर दिया है इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। 

सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार झा  ने कहा आज  बहुत गर्व का विषय है जो मधुबनी जिला से   शिक्षाविदों का एक अपार जनसमूह इस सभा में उपस्थित हुए जिनको मैं हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं एवं मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में  मुख्यमंत्री  द्वारा शिक्षा जगत में चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर आम जनों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित साथी डॉ नर्मदेश्वर मिश्र"हेम " अनिल कुमार दास अमरेश मिश्रा मंगलआनंद मिश्र मृणाल कांत सिंह कुमर जी झा सईदा बानो रामबाबू कुशवाहा शहजाद मंजर भरत चौधरी टिंकू कसेरा रविंद्र कुमार चौधरी अविनाश सिंह गौर गुलाब शाह राजा चौधरी संतोष साह सनी सिंह अशोक चौरसिया अमित वर्मा सुधांशु झा सोनी कुमारी विक्रमशिला देवी किरण देवी विमला देवी सुधा चौधरी कीसवरी खातून रामनरेश चौपाल विनोद सिंह फुलदेव यादव रजा अली किरण कर्न आनंद दास उमाशंकर कामत कुंदन ठाकुर दिगंबर मिश्रा दिनेश कुमार भगत शिव कुमार साह कृष्ण देव महतो अजय कुमार झा शिव कुमार राय आदि लोग उपस्थित थे। मंच संचालन  श्री नागेंद्र यादव  एवं धन्यवाद ज्ञापन भरत चौधरी जिला कार्यालय प्रभारी ने किया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post