जयनगर(मधुबनी)। खजौली के व्यवसायी परनामी सिंह हत्याकांड में बेनीपट्टी का कनेक्शन जुड़ गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोप में बेनीपट्टी के बेहटा से प्रभात रंजन को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल पर छूटे बाइक प्रभात रंजन की थी। पुलिस ने इस मामले में प्रभात रंजन के साथ जयनगर के गोबराही गांव के नीतीश कुमार व वार्ड नं-11 के बदरी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का मुख्य सूत्रधार राजनगर के रांटी गांव के रोहित यादव है।

1

पूरे मामले का खुलासा करते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक रामकिशोर शर्मा ने बताया कि उक्त घटना को तीन बाइक पर सवार नौ अपराधियों ने अंजाम दिया। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि सारा विवाद जयनगर के जयहिंद टॉकीज की खाली जमीन को लेकर हुई। वर्चस्व की लड़ाई में परनामी सिंह उर्फ कृष्णदेव सिंह की हत्या की गई। उसी पर गोलीबारी के क्रम में सुक्की गांव के मुनीन्द्र गोइत जख्मी हो गया। 

2

उन्होंने बताया कि रोहित यादव के इशारे पर ही अपराधियों ने उक्त घटना को कारित किया। आपको बता दे कि गत 04 अगस्त के देर शाम परनामी सिंह पर हथियारों से लैस अपराधियों ने फायरिंग की। जिसके चपेट में मुनीन्द्र भी आ गया। घटना में परनामी सिंह की मौत हो गयी। वहीं, एक अन्य जख्मी इलाजरत है। इस मामले में मृतक के पिता तेजनारायण महतो के आवेदन पर नौ नामजद व दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कांड अंकित किया गया।

मौके पर एसएचओ अजित प्रसाद सिंह व पुलिस कर्मी मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post