लदनियां(मधुबनी)।
लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यावधि में गुरुवार को गजहरा पंचायत की मुखिया पति एवं वार्ड सदस्यों द्वारा बीसी एलएसबीए निसार अहमद के साथ हुई मारपीट की घटना से गुस्साये प्रखंड सह अंचल कर्मियों प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने धरना दिया। 

1

प्रखंड मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार, आनन्द कुमार, सुजित कुमार पासवान, नवीन कुमार, अशोक मंडल सहित अन्य मुखिया के पहल के बाद भी धरनार्थी धरना पर अड़े रहे।

2

धरना कार्यक्रम के नेतृत्व कर रहे बीसी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के बीसी निसार अहमद, प्रखंड नाजिर उदय कांत, लिपिक अजय कुमार कर्ण, अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक विजेन्द्र कुमार दत्त, टीए सह जेई अंशु, लेखपाल अमीषा, मणिभूषण, आवास पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार, लेखापाल दीपक कुमार, आवास सहायक अजय कुमार रमण, प्रखंड कार्यपालक सहायक अभिषेक कुमार, कार्यपालक सहायक पंचायत अनिल दास, प्रवीण चौधरी, पूजा कुमारी, रिंकू, रंजन, परमेश्वर राम, हीरालाल साफी, अनुसेवक फूलचंद उरांव ने मुख्य रुप से किया।

पीड़ित बीसी निसार अहमद ने बताया कि करीब एक माह पूर्व हम योगदान दिया है। आज कार्यालय में विभागीय कामकाज निपटा रहे थे। इसी बीच गजहरा पंचायत के कुछ वार्ड सदस्य आकर हम से शौचालय निर्माण करवाने के लिए चयनित लाभार्थियों के नामों की सूची मांग किया  हमने सूची के सम्बंध में अनभिज्ञता जाहिर की। इस बीच उक्त पंचायत की मुखिया की पति सत्यनारायण सिंह आये हमसे बकझक करने लगे। देखते ही देखते सब मिलकर मारपीट करने लगे। घटना की सूचना हम बीडीओ को दी। 

इस बाबत मोबाइल फोन पर पूछने पर गजहरा पंचायत की मुखिया की पति डॉ. सत्यनारायण सिंह ने बताया पूर्व में गजहरा पंचायत के वार्ड सदस्यों ने शौचालय के लिए चयनित लाभुकों के नामों की सूची जमा किया था। उक्त सूची पर अभी तक कोई अमल नहीं किया गया। आजिज होकर वार्ड सदस्यों ने  अपना सूची वापस लौटने के लिए कह रहा था। जिसके लिए बकझक हो गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post