बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के संसारी मोड़ के समीप करीब एक वर्ष से बंद पेट्रोल पंप अब खुल गया है। पंप के खुल जाने से वाहन चालकों में काफी खुशी देखी गयी। वहीं, संचालन के पहले ही दिन ग्राहकों ने जमकर तेल की खरीदारी की। हालांकि, पम्प के खुलने को लेकर संचालक की ओर से पूरे परिसर को फूल मालाओं से सजा दिया गया था। जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।

1

गौरतलब है कि उक्त कौशल्या नाथ पेट्रोल पंप के भूमि स्वामित्व के विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके आलोक में विभाग ने उक्त पंप को बंद कर दिया था। पंप के बंद होने के बाद संचालक रंजन प्रधान उर्फ विक्की ने कोर्ट का रुख किया। विक्की ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय ने तत्काल पंप से तेल बिक्री की अनुमति दी। जिसके बाद पंप का संचालन शुरू किया गया।

2

दरभंगा-मधुबनी के इंडेन ऑयल कॉर्पोरेशन के सेल्स मैनेजर उमेश सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद बंद कर दी गयी थी। अब माननीय कोर्ट के आदेश का पालन कर चालू कराया गया है।

इससे पूर्व पंडित श्रीकांत झा व कन्हैया झा के द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया। संचालक ने पम्प चालू होने के बाद परिसर में ही महादेव की पूजा की। इस दौरान पंप के प्रोपाइटर जवाहर प्रधान, भगवान जी झा, विजय कुमार, सुनील झा, समाजसेवी नंद जी झा, पप्पू यादव, पद्मनाभ कमल आदि मौजूद थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post