मधुबनी। बिहार कुमहार प्रजापति समन्वय समिति जिला मधुबनी द्वारा समाहरणालय के समक्ष धरना स्थल पर विशाल धरना का आयोजन जिला अध्यक्ष पंडित लोकेश्वर प्रसाद के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अपनी 7 सूत्रीय मांग को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से अपनी 7 सूत्री मांगे अभिलंब पूरा करने का आग्रह किया गया। यदि सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो बिहार के 90 लाख प्रजापति कुम्हार समाज सड़क से विधानसभा तक प्रदर्शन करेगी और अपनी मांग पूरा करवा कर ही दम लेगी।
1
जानिए, उनकी सात सूत्री मांग
1. कुम्हार प्रजापति जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करना।
2. बिहार में माटी कला बोर्ड की स्थापना।
3. जनसंख्या बल के आधार पर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाए।
4. राज्य सरकार के विभिन्न अयोग्य बोर्ड एवं निगमों में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।
5. कुम्हार समाज के बच्चों के कौशल विकास के लिए मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था करना तथा कुम्हारी उद्योग विकास संस्थान की स्थापना करना।
6. नगर निगम नगर पालिका अधिसूचित क्षेत्र समिति जिला परिषद तथा क्षेत्रीय विकास प्राधिकार द्वारा निर्मित दुकानों से कुम्हारों को अपनी कलाकृतियां की बिक्री हेतु रियायती दर पर 25% दुकान आवंटित करना।
7. संविधान सभा के सदस्य रत्नप्पा की आदमकद प्रतिमा पटना में स्थापित किया जाए।
2
धरना में मौजूद जगदीश पंडित , जिला सचिव अशोक पंडित ,जिला कोषाध्यक्ष शंभू पंडित , प्रदेश सचिव श्री अनिल पंडित गंगाराम पंडित भरत पंडित पूर्व मुखिया राम नारायण पंडित पूर्व जिला पार्षद पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर कुमार पंडित जिला मीडिया प्रभारी सह अनुमंडल सचिव दिनेश पंडित योगेंद्र पंडित शत्रुघन पंडित संगठन सचिव सदानंद पंडित राजेंद्र पंडित जितेंद्र पंडित पंडित महेंद्र पंडित विजेंद्र पंडित प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पंडित पूर्व मुखिया एवं मोहन पंडित इत्यादि हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया।
Follow @BjBikash