बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के पौआम गांव में एक महिला का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। मृतका की पहचान पौआम गांव के रमण यादव की पत्नी कविता देवी (22) के रूप में हुई है।

1

उधर, शव की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह व बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का मुआयना किया। इस दौरान मोबाइल का ब्लूटूथ को जब्त किया गया। मृतका के ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार थे। जिससे हत्या की आशंका तेज हो गयी है।

2

उधर, मृतका के पिता बसैठ चानपुरपट्टी गांव के सुशील यादव ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री की हत्या दहेज के कारण की गई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्री की शादी पौआम गांव के रामबाबू यादव के पुत्र रमण यादव से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज के साथ किया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग बाइक के लिए प्रताड़ित करते थे। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पुत्री की मौत की सूचना दी तो वे आये, जहां पुत्री का शव पलंग पर था।

एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वाजिब जानकारी मिल सकेगी।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post