मधवापुर(मधुबनी)। बेनीपट्टी के साहरघाट विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को मानवबल ने अपने ग्यारह सूत्री मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन प्रगतिशील विद्युतकर्मी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किया गया।

1

मानवबल ने कहा कि उनकी 11 सूत्री मांग है। जिस पर अमल होना चाहिए। मांग के संबंध में कहा कि शेरघाटी सहित अन्य प्रमंडलों के शेष बचे वैसे मानवबल, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था, उनको कार्य पर वापसी हो, 11 फरवरी 2016 से हड़ताल के कारण कार्य से हटाए गए शेरघाटी,बगहा, शिवहर, झंझारपुर, सहरसा सहित अन्य प्रमंडलों के शेष बचे वैसे मानवबल, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, पर जिन्हें पुलिस अनुसंधान में आरोपित नहीं किया गया अथवा माननीय न्यायालय के द्वारा आरोप मुक्त किये गए, उनलोगों की कार्य वापसी हो।

2

माननीय उच्चतम न्यायालय के समान काम का सामान वेतन के न्यायादेश के अनुशरण में सभी कार्यरत मानवबल का पारिश्रमिक उनके समकक्ष कार्य हेतु नियोजित नियमित कामगारों के वेतन के आधार पर निर्धारित हो, सभी श्रम कानून का पालन सहित ग्यारह सूत्री मांग को जायज बताया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post