रहिका(मधुबनी)। प्रखंड मत्स्य सहकारिता समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सहित 13 पदों के लिए मतदाताओं ने हाई स्कूल परिसर में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान की। सुबह सात बजे से मतदान आरंभ होकर अपराह्न 4.30 तक मतदाताओं ने वोट डाला। सुबह के दो घंटे में दस प्रतिशत मतदान हो चुका था। दिन चढ़ते ही वोटरों की संख्या मतदान केन्द्रों पर भीड़ बढ गई थी।
अपराह्न दिन के एक बजे तक 35 फीसदी वोट हो चुका था। चार बजे तक 46 प्रतिशत वोट मतदाता गिरा चुके थे। मतदान के परिधि से बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों एवं विरोधी के बीच नोंकझोंक कई बार हुआ। मतदान केन्द्र के समीप हो हल्ला करने पर पुलिस ने शांति बनाए रखने को लेकर लाठीचार्ज भी किया। 3687 वोटरों के मतदान के लिए आधा दर्जन बूथ पर मतदाताओं ने वोट डाले।मतदान को लेकर प्रखंड प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया था।भयमुक्त वातावरण में मतदान को लेकर मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस बल गश्ती कर रहे थे।
2
अध्यक्ष एकल पद पर पांच उम्मीदवार एवं सचिव के एकल पद के लिए चार तथा कार्यकारिणी सदस्य के 11 पद के लिए 73 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। जिसमें कार्यकारिणी के पांच पद महिला एवं एक अनूसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मतदान समाप्त होने पर प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में मतगणना किया जायेगा।
मतगणना स्थल के इर्दगिर्द सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किया गया है। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि देर शाम तक सभी पदों के परिणाम प्रकाशित हो जायेगा।