बेनीपट्टी(मधुबनी)। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नीतीश कुमार के सरकार ने महिलाओं को सम्मान के साथ समाज में बराबरी का अधिकार दिया। जिसके कारण आज ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद व अन्य पदों पर महिलाएं निर्वाचित होकर समाज का विकास कर रही है। ये बातें जेडीयू नेता सह समाजसेवी प्रवीण कुमार मंडल ने कही। उन्होंने कहा कि जब तक आप समाज में सभी तबकों को साथ लेकर नहीं चलेंगे, तबतक विकास की कल्पना बेमानी है। 

1

नीतीश कुमार के इस प्रयास को हाल ही में पटना आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है। इससे सरकार का मनोबल बढ़ता है।श्री मंडल ने कहा कि याद कीजिये, नीतीश कुमार के सरकार से पहले बिहार व बिहारियों की क्या स्थिति थी। बाढ़ हो या सुखाड़, किसी को कुछ राहत नहीं, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण, पूल-पुलिया, इस सबका नामोनिशान तक नहीं था। कानून व्यवस्था इतना लचर था कि, लड़कियां, महिलाएं व व्यापारी हो या आम अवाम, शाम के बाद घर से नहीं निकल पाते थे। आज की स्थिति देखिए, हर जरूरत जगहों पर सड़क, पूल पुलिया, अस्पताल, नियमित दवा, बिजली सुचारू, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो गयी। कानून व्यवस्था तगड़ी है। आज जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय और तो और सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी हर सुविधा उपलब्ध हो गयी।

2

उन्होंने कहा कि जब सारी सुविधा उपलब्ध हुई तो अब बिहार विकसित हो रहा है। अब बिहार में उद्योग का जाल बिछेगा। ताकि, लोगों को रोजगार मिले।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post