बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के नवकरही में भाकपा शाखा की सम्मेलन हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता भोगी साह ने किया। जहां राज्य परिषद सदस्य कृपानंद झा आजाद ने सम्मेलन का उद्घाटन किया। श्री आजाद ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को अब वार्ता के जरिये खत्म कराना चाहिए। इस युद्ध के कारण पूरे विश्व में मंहगाई व परमाणु युद्ध की आशंका बन रही है।

1

वहीं, श्री आजाद ने कहा कि भारत सरकार भी मंहगाई को खत्म करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो गयी है। चुनाव जितने के लिए हिन्दू-मुस्लिम तो कभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करती है। उन्होंने सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का आह्वान किया।

2

सम्मेलन में 15 सदस्यों को कार्यकारिणी के लिए  चयन किया गया। जिसमें भोला महतो को सर्वसम्मति से शाखा मंत्री मनोयन किया गया। 

मौके पर महेंद्र झा, नागेंद्र झा, योगेंद्र मंडल, जयबीर मांझी, गनौर दास, मोहन ठाकुर, दिलीप पासवान, रामवतार यादव आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post