बेनीपट्टी(मधुबनी)। जनता दल-यू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक विजय सिंह निषाद ने मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड अंतर्गत पाली ग्राम निवासी वरिष्ठ जदयू नेता बचनू मंडल को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। 

1

अपने इस मनोनयन पर श्री मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा , विधायक सह जदयू अपि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष  विजय सिंह निषाद , पूर्व विधान पार्षद बिनोद कुमार सिंह सहित जदयू शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए बताया कि पार्टी द्वारा मुझ पर जो विश्वास प्रकट करते हुए यह दायित्व दिया गया है, उसे व्यापक दल हित में अपने परिश्रम से पार्टी की उम्मीदों पर अपेक्षाकृत हर संभव खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा तथा सदैव पार्टी की मजबूती हेतु सकारात्मक प्रयास करूंगा। 

2

बचनू मंडल के मनोयन पर जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, कन्हैया चौधरी, फिरण चौधरी, वरिष्ठ नेता प्रदीप झा बासू, सरोज झा, प्रफुल्ल ठाकुर, संजीव झा, डॉ अमरनाथ झा, भाजपा नेता विजय झा आदि ने श्री मंडल को बधाई दी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post