बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के अरेर उत्तरी पंचायत के बरहुलिया गांव में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। मृत बच्चे की पहचान बरहुलिया गांव के स्व. सुखदेव साहू के पुत्र गोपाल कुमार साहू (10) के रूप में की गई है।
1
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दोस्तो के साथ बधार में बने गढ्ढे में जमा पानी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान पानी के गहरे भाग में फिसल गया। जहां उसकी मौत हो गयी। उधर, ग्रामीणों को डूबने की जानकारी मिलते ही दौड़ कर गढ्ढे से बच्चे को निकाला, लेकिन तबतक बालक की जान निकल चुकी थी।
2
मृत बालक के पिता का निधन भी कुछ वर्ष पूर्व हो चुका था। ऐसे में मृतक की मां ममता देवी काफी परेशानियों का सामना कर बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। ऐसे में पुत्र की मौत से मां बदहवास हो गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का परिवार काफी निर्धन है।
घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अरेर थाना पुलिस व एसडीओ को दी है।
Follow @BjBikash