बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के त्योंथ पंचायत के चहुंटा गांव में एक बालक की मौत नदी में डूबने से हो गयी है। काफी मशक्कत के बाद मृतक के शव को खोज कर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान चहुंटा गांव के डब्लू यादव के पुत्र देवशंकर यादव (14) के रूप में हुई है।
1
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रविवार की सुबह भैंस चराने के लिए बधार गया था। जहां से लौटते समय थुम्हानी नदी में भैंस को नहाने लगा। इसी दौरान मृतक संतुलन खो नदी के पानी में गिर गया। जहां पानी के बहाव में आगे तक बहता ही चला गया। बच्चे को बहता देख तुरंत ग्रामीण नदी में कूदे, लेकिन काफी देर बाद बच्चा मृतवस्था में मिला।
2
उधर, सूचना मिलते ही बेनीपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Follow @BjBikash