बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रखंड मुख्यालय के समीप गुरुवार को प्रखंड वार्ड महासंघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कौशल कुमार झा ने की। प्रखंड अध्यक्ष श्री झा ने वार्ड सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी भी वार्ड सदस्यों की हकमारी नहीं करने देंगे। इसलिए, सभी सदस्य एकजुट होकर संघ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार हर पंचायत में किया जाएगा। जो भी समस्याएं है, उसे बिंदुवार बीडीओ व बीपीआरओ के समक्ष रखा जाएगा। वही, इस दौरान कुछ पूर्व के वार्ड सदस्यों के द्वारा प्रभार नही दिए जाने पर भी चर्चा की गई। 

1

बैठक के दौरान प्रखंड के पंचायत स्तरीय बैठक में वार्ड सदस्यों की सहभागिता, सात निश्चय की तरह अन्य योजनाओं में भी वार्ड सदस्यों की भागीदारी, मनरेगा योजना में वार्ड सदस्यों की भागीदारी, पीएम आवास में भागीदारी के साथ साथ संगठन के मजबूती केलिए विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि, अगर वार्ड सदस्यों के समस्याओं पर अधिकारी नहीं जागे तो आगामी 25 जून को धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रखंड सचिव दीपक कुमार ने कहा कि, सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाएगा। बैठक में शिवकुमार साफी, संयोजक राजकुमार झा, सह संयोजक शत्रुध्न चौधरी, सियाराम महतो, मुन्नाजी, विनोद राम, अजय कुमार, अनिल झा, विनोद यादव, शंकर झा, ललिता देवी, रामविलास पासवान, सुभाष राम, रामशंकर चौधरी, कन्हैया झा आदि थे।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post