बेनीपट्टी(मधुबनी)। बिस्फी के परसौनी में तालाब में उपलाते मछली देख मारने केलिए गए एक बच्चा अचानक पानी में डूबकर अचेत हो गया। बच्चे को तुरंत पानी से निकाल कर बेनीपट्टी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त तालाब में सफाई के मकसद से जहर दिया गया था। जिसके बाद मछली उपलाने लगा।
1
मामला, गुरुवार की शाम की है। जहां परसौनी के संजय पासवान का पुत्र कन्हैया पासवान ग्रामीणों को मछली मारते देख खुद भी तालाब में उतर गया। बताया जा रहा है कि जहां बच्चा पानी में उतरा, वहां गढ्ढा था। जिसके कारण बच्चा पानी में डूब गया।
2
इसी दौरान बच्चे के पेट में जहरीला पानी चला गया। उधर, बच्चे को डूबता देख लोगों ने झट से बच्चे को बाहर निकाल सीधे पीएचसी पहुँच गया।
डॉक्टरों ने बताया कि पानी के कारण बच्चा अचेत हो गया था। इलाज कर रेफर किया गया है।
Follow @BjBikash