बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर के काली मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा परशुराम सेवा संस्थान बेनीपट्टी के कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भवानंद झा ने की। 

1

संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बैधनाथ झा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने केलिए इसके सदस्यता पर जोर देना होगा। महासभा को हर घर तक पहुँच कर नए नए सदस्यों को जोड़ना चाहिए।जिससे हम हर जगह अपनी मजबूती दिखा सके। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ई. आशुतोष कुमार झा ने कहा कि 21 जून को स्थापना दिवस होगा और इसी दिन से सदस्यता अभियान शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता प्रभारी, सर्वेक्षण प्रभारी, संगठन प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक मनोनीत किये जाने की जानकारी दी।

2

ई.झा ने कहा कि प्रत्येक घर के एक सदस्य को कम से कम सदस्यता दिलाना है। इसी के साथ सर्वेक्षण में गोत्र, मूल, वैवाहिक स्थिति, आर्थिक, रोजगार, व्यवसाय सहित अन्य डाटा संग्रहित किया जाएगा। इस दौरान जिला स्तरीय सभी ब्राह्मण जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में समस्तीपुर के मउ में हुई घटना पर शोक व्यक्त किया गया।

बैठक में गोविंद झा, प्रो.धीरेंद्र झा, इन्द्रकांत झा, महानंद झा, नागेंद्र झा, नबोनारायन झा, महाकान्त झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post