मधुबनी। मैथिली भाषा के प्रसिद्ध गीतकार एवं संगीतकार रविन्द्र नाथ ठाकुर का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।इनके असमायिक निधन होने से शोक की लहर दौड़ गई है। मैथिल समाज रहिका के सचिव प्रो.शीतलाम्बर झा एवं सदस्यों ने अस्सी के दशक में मैथिली लोक गीतों के रचनाकार रवीन्द्र एवं महेन्द्र की युगल जोड़ी ने विद्मापति समारोह के मुख्य भूमिका निभाते थे। 

1

साहित्य अकादमी से  सम्मानित एवं अनेकों संस्था से पुरस्कृत स्व.ठाकुर ने मैथिली भाषा में ममता गाबय गीत नामका फिल्म का निर्माण किया था।उन्होंने मैथिली भाषा गीत संग्रह का सीरीज प्रकाशित किया।उनके निधन पर पूर्व जिप अध्यक्ष सतीश चन्द्र मिश्र,बिष्णु देव भंडारी, डा.इन्द्रमोहन झा,शशिधर झा,नवल किशोर मिश्र, जिला पार्षद ज्योति देवी, ललिता देवी  सहित मैथिली भाषा प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया है।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post