मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र में जनवरी महीने में हुए एक हत्या मामले में हत्या के पीछे की जो वजह सामने आया है वह चौंकाने वाला है।

1

दरअसल बीते 29 जनवरी को लखनौर थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी संतोष झा का शव सड़क किनारे मिला था। संतोष झा के सिर के उपर चाकू लगने का निशान था जिसे देखते हुए पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या कर शव फेंकने के रूप में देख रही थी। गे अनुसंधान के क्रम में जो पुलिस को तथ्य मिले हैं, उसनें सभी को चौंका दिया है।

दरअसल अब तक के पुलिस के अनुसंधान में जो बातें निकलकर सामने आई है उसमें एक संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो कि मृतक संतोष झा का मित्र है। जिसे पुलिस इस हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार व हत्यारा मान रही है। पुलिस में हत्थे चढ़े इस पारिवारिक मित्र का नाम लाल बहादुर शास्त्री उर्फ राहुल झा है।

2

वहीँ इस हत्या की साजिश रचने की पीछे की वजह जो सामने आई है, उसे जानकर परिवार वाले ओर भी हैरान हैं। रअसल पुलिस का जो कहना है उसके अनुसार यह युवक लोगों का बीमा करने का काम करता था। इसी कड़ी में वह पहले अपना शिकार तलाश करता था, फिर दोस्ती बढ़ाकर सामने वाले से विभिन्न बीमा कंपनियों में लाखों का बीमा करवाता था।

फिर जब बीमा का तीन साल हो जाता था तो वह बीमा धारक की हत्या कर, उसे हादसा बता कर इंश्योरेंस को क्लेम कर अच्छा खासा रकम हासिल कर लेता था। यहां भी इस युवक ने यही साजिश रची और बलिया गांव निवासी 50 वर्षीय संतोष झा की हत्या कर शव को फेंक दिया।

मृतक संतोष झा लुधियाना के एक फैक्ट्री में महज 12 हज़ार मासिक वेतन पर काम करता था। जिसमें से वह 2000 रुपया हर महीने अपने घर  भेजता था। वहीं मृतक के नाम पर अब तक मैक्स लाइफ, एचडीएफसी, ICICI, LIC जैसे कई इंश्योरेंस कंपनी के टर्म प्लान था। जिसमें करीब प्रतिवर्ष 90 हज़ार रुपया मृतक बीमा में भुगतान करता था।

जिसके तहत मृतक संतोष झा की मौत के बाद तमाम बीमा कंपनियों के इंश्योरेंस को मिलाकर आश्रित को डेढ़ से 2 करोड़ रुपया का बीमा राशि मिल सकता था। ऐसी स्थिति में प्रतीत हो रहा है कि इसकी लालच में युवक ने साजिश रची और संतोष झा की हत्या कर दी गई।

यहां तक कि मृतक संतोष झा ने विभिन्न बीमा कंपनियों में बीमा करवा रखा था, इस बात की जानकारी मृतक संतोष झा के परिवार वालों को भी नहीं थी, इस बात की जानकारी पुलिस वालों ने परिजनों को दी तो सभी हैरान गए।पुलिस ने बताया कि युवक को गिरफ्तार किया गया है उससे लगातार पूछताछ जारी है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post