मधुबनी। जिला पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा जिला विशिष्ट दत्तक ग्रहण केंद्र के माध्यम से विधिवत रूप से अहर्ता प्राप्त अभिभावकों को एक छह माह की बच्ची सुपुर्द की गई।
1
बताते चलें कि बैंगलोर निवासी श्रीमती शिल्पी और श्री श्रीधुन के द्वारा विधिवत रूप से जिला विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधुबनी में पल रही छह माह की बालिका आस्था को गोद लिया गया है। दंपति ने जानकारी देते हुए कहा कि हमें एक चार वर्षीय पुत्र है और एक पुत्री की कामना हमेशा से थी। ऐसे में आज हमारी मनोकामना पूर्ण हुई है। जिलाधिकारी ने भी इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बालिकाओं के प्रति चाहत से समाज में नारी के विशिष्ट महत्व को समझा जा सकता है। इस परिप्रेक्ष्य में ये दंपति एक उदाहरण के समान हैं।
2
मौके पर श्रीमती शोभा सिन्हा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, गोपाल कुमार सिंह, बाल संरक्षण पदाधिकारी, प्रेम कुमार, समन्वयक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post