बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के लोहा स्थित शशिमन पुस्तकालय परिसर में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने काशीनाथ झा का 42वां शहादत दिवस सह श्रद्धांजलि सभा की। जिसकी अध्यक्षता भाकपा नेता शिवजी पासवान ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा नेताओं ने कहा कि, आज दबे-कुचले जनता की आवाज सिर्फ भाकपा ही है। देश आज खतरे में है। जहां महंगाई, करप्शन, रिश्वतखोरी चरम पर है। देश का संविधान खतरे में है। साम्प्रदायिक शक्ति इस कदर मजबूत होकर देश की सत्ता पर काबिज है, जहां जनतंत्र को रौंदा जा रहा है। किसान, मजदूर, नौजवान, छोटे व्यापारी परेशान है। हत्या, बलात्कार, लूट, राहजनी और अफसरशाही में वृद्धि हो गयी है। वक्ताओं ने कहा कि, सरकार पूरी तरह से नाकाम है। उसे जनता से कोई सरोकार नहीं है। ये सरकार पूंजीपतियों की हितेषी है।
1
सभा के दौरान भाकपा के जिला मंत्री मिथिलेश झा, राज्य परिषद सदस्य कृपानंद झा आजाद, मनोज मिश्र, डॉ हेमचंद्र झा, राज्य सचिव राजश्री किरण, कलुआही के अंचल मंत्री राम टहल पूर्वे, बेनीपट्टी के अंचल मंत्री आनंद झा, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण महतो, जिला सचिव लक्ष्मण चौधरी, अशेश्वर यादव, माले नेता श्याम पंडित, रामविलास ठाकुर, सुनील झा, मो.मालिक, हरिनाथ यादव, मो.कमर, संजय कुमार झा आदि थे।
2
Follow @BjBikash