बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार कल्याण पखवाड़ा के तहत महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण से पूर्व महिलाओं का कोरोना जांच समेत अन्य जांच की प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। जांच के उपरांत दो महिलाओं को इस बंध्याकरण में शामिल नहीं किया गया।
1
जबकि, 22 महिलाओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के लिए डॉ शम्भू नाथ झा व अन्य चिकित्सकों ने देर शाम तक जुटे रहे। ऑपरेशन के उपरांत डॉक्टरों की निगरानी में महिलाओं को पीएचसी में रखा गया। देर रात तक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा महिलाओं के परिजनों से हाल चाल लेते रहे। बुधवार की सुबह सभी मरीजों को पुनः जांच कर आवश्यक दवाओं के साथ विदा किया गया।
2
महिलाओं के जाने के बाद स्वस्थ्यकर्मियो ने राहत की सांस ली। पीएचसी प्रभारी डॉ शम्भू नाथ झा ने बताया कि विभाग से प्राप्त बंध्याकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी कर्मियों को जागरूक किये जाने का निर्देश दिया जा चुका है।
Follow @BjBikash