बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी प्रखंड के त्योंथ पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-270 के सेविका बेबी देवी के निधन पर बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने शोक व्यक्त किया है। यूनियन के जिला महासचिव शबनम झा रविवार को त्योंथ स्थित सेविका के घर पहुँच कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतका के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

1

शबनम झा ने बिहार सरकार व आईसीडीएस विभाग के आलाधिकारियों से जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये प्रदान करने की मांग की है। शबनम झा ने बताया कि सेविका बेबी देवी विगत कुछ दिनों से बीमार थी। जिसका इलाज पटना में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वही, पैक्स अध्यक्ष विवेक राय, मुखिया जुली राय ने भी सेविका के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान सेविका रीता कुमारी, सीमा कुमारी, ममता कामत, पिंकी कुमारी, मंजू देवी, पुनिता कुमारी, संरक्षक लोकनाथ झा आदि थे।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post