बेनीपट्टी(मधुबनी)। कोरोना की तीसरी दस्तक बेनीपट्टी में आ चुकी है। शुक्रवार को बेनीपट्टी में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए है। जिसमें पांच पुलिसकर्मी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती खांसी के बाद इनकी कोरोना जांच कराई गई थी। जिसमें थाना के चार कर्मी व पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय के एक कर्मी पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। वही, बेनीपट्टी के एक निजी क्लीनिक का कर्मी भी पॉजिटिव हुआ है तो वही, शराब कांड में गिरफ्तार महिला के साथ गैवीपुर का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
1
उधर, थाना में पॉजिटिव पाए जाने के बाद बिना मास्क थाना में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है। उधर, बीडीओ डॉ रवि रंजन ने भी पत्र जारी कर बाहरी लोगों को आगामी 21 जनवरी तक ब्लॉक व अंचल कार्यालय परिसर में आने पर पाबंदी लगा दी है।
2
Follow @BjBikash