BNN News

 


मधुबनी। जिला कांग्रेस कमिटी मधुबनी के कार्यालय में देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी के 57 वां पुण्यतिथि पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगी से मनाई गई।
सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर कांग्रेसी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन निवेदित किया।

1

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व लाल बहादुर शास्त्री जी आजादी के आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के नेतृत्व में बढ़ चढकर भाग लिए और कई बार उन्हें जेल का यातना भी सहना पड़ा।लालबहादुर शास्त्री जी सादगी और दृढ़ इच्छाशक्ति के प्रतिमूर्ति थे। वे देश के सम्मान से कभी समझौता नहीं किए।

2

आजादी के उपरांत देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में देश को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में कठोर परिश्रम किए और उल्लेखनीय सफलता प्राप्त किया।

प्रो झा ने कहा वे कुशल प्रशासक थे। सन 1965 में भारत पाकिस्तान युध्द में देश का नेतृत्व बखूबी करते हुए जय जवान जय किसान का जयघोष का नारा देकर पाकिस्तान को परास्त कर औऱ आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया ,देश के चौमुखी विकास के लिए रूपरेखा तैयार कर महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई उल्लेखनीय कार्य किए।

कार्यक्रम में ज्योतिरामन झा बाबा,मो साबिर,जय कुमार झा,सुरेश चंद्र झा रमन,प्रफुल्ल चन्द्र झा,राजीव शेखर झा,मुकेश कुमार झा पप्पू,मो अकील अंजुम,विनय कुमार झा,सुरेन्द्र झा,कौशल किशोर चौधरी,मुरलीधर झा,श्रीकुमार यादव,दीपक कुमार झा,मनोज कुमार मिश्रा, विश्वनाथ पासवान, रामाशीष सिंह,सोहन भगत रामदेव यादव,प्रो इश्तियाक अहमद आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post