बेनीपट्टी(मधुबनी)। यूं तो जनप्रतिनिधि सत्ता की कमान लेते ही जनता की सुधि तो दूर जनता को देख मुंह फेर लेते है। लेकिन, बेनीपट्टी के समदा पंचायत के उप मुखिया मनीष कुमार यादव ने कुछ ऐसा कर दिया कि, लोगों ने उसके व्यवहार की जमकर सराहना की। दरअसल, पछुआ हवा के कारण विगत कई दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ठंड के सितम से बचने के लिए तमाम प्रयास किये जा रहे है। मनीष ने गांव के गरीब व वृद्धजनों की स्थिति को देख अपने निजी पैसे से गर्म चादर खरीद कर खुद लोगों को ओढ़ा दिया।

दर्जनों ऐसे लोगों को चादर दिया,जो इस कड़ाके की ठंड में बिना चादर के खेती बाड़ी अथवा दैनिक काम कर रहे थे।

मनीष ने बताया कि यूं तो समाजसेवा वो शुरू से ही करता रहा है, लेकिन अब उसे जिम्मेदारी दी गयी है। जनता ने उन पर अपना विश्वास जताया है और उन्हें वार्ड सदस्य के तौर पर निर्वाचित किया है। मनीष ने बताया कि लोगों की डिमांड पर जब वे उप मुखिया के लिए चुनाव लड़े तो अन्य सदस्यों ने भी उन पर विश्वास जताया और उप मुखिया बना दिया। ऐसे में उनका कर्तव्य हर जनता के प्रति है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post