जयनगर(मधुबनी)। बिहार में सभी समुदायों को सम्मान दिया गया है। सीमावर्ती शहर जयनगर के डीबी काॅलेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कमला नदी पर निर्मित पुराने वीयर को अत्याधुनिक बराज निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा।  लगभग 405.66 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली महत्वाकांक्षी योजना कमला बराज व 80 किलोमीटर कमला बलान बांया एवं दायां तटबंधों पर उच्चरण, सुदृढीकरण एवं सड़क निर्माण कार्य का सभा स्थल से रिमोट कंट्रोल के माध्यम से कार्यारंभ किया। 

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जयनगर डीबी काॅलेज सभा स्थल पहुंचते ही कमला नदी बराज निर्माण कार्य स्थल का जायजा लेने कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचे थें। जल संसाधन मंत्री संजय झा के अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार हर तबके के लोगों के लिए काम कर रही है। आपका सेवा करना ही हमारा धर्म हैं। आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन हैं। मिथिलांचल एवं मधुबनी जिले के लोगों को सिंचाई का लाभ और बाढ़ से निजात मिलेगी। बीते साल जब कमला नदी में आयी प्रलयकारी बाढ़ के कारण मधुबनी जिला बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हुए थें। बाढ़ से प्रभावित और बाढ़ के कारणों को लेकर बीते साल कमला नदी का मैंने जायजा लिया और स्थल से ही कमला नदी पर बाराज निर्माण को लेकर जल संसाधन विभाग को इस पर त्वरित काम करने का आदेश दिया गया था। चूंकि बराज निर्माण ही बाढ़ समस्या का समाधान था। बराज निर्माण को लेकर स्वीकृति मिली और टेंडर भी हो चुका है आज से कार्य आरंभ हो जाएगा। बराज निर्माण से सिंचाई को लाभ और बाढ़ से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कुछ मंत्री और विधायकों ने स्थानीय कुछ मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया है। कमला पुल जाने के क्रम में शहर में प्रवेश करने के लिए रेलवे क्रासिंग के लिए ओवर ब्रीज निर्माण को हरी झंडी दे दी गई है। जल्द ही कार्य योजना तैयार कर काम शुरू कर दिया जाएगा। नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार के खजाने पर आपदा पीड़ित का सबसे पहला अधिकार है। जल संसाधन विभाग ने सिंचाई और बाढ़ पर काम कर रही है। हर खेतों तक पानी पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने सात निश्चय-2 का ऐलान करते हुए कहा कि इस पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जीविका समूह के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण पर बल दिया और आज शहर से गांव तक कि महिला रोजगार से जुड़ी है। जीविका नाम हमारा दिया हुआ है। शराब बंदी कानून से लोग सुकून की सांस ले रहे हैं।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post