बेनीपट्टी(मधुबनी)। मधुबनी के मधवापुर गांधी चौक के समीप एक चाइनीज नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। युवक भारतीय सीमा में बिना वीजा के प्रवेश कर गया था। एसएसबी के जवानों ने उसे गांधी चौक के पिलर संख्या-295/2 के समीप गिरफ्तार किया है। अवैध रुप से भारतीय सीमा में प्रवेश किये चीन के नागरिक की पहचान फ़ुजैन के जियाओ जेन शी (39) के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार चीन का व्यक्ति भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था। संदिग्ध अवस्था में युवक पर नजर एसएसबी के जवानों को गयी। एसएसबी के जवान तत्काल युवक को हिरासत में लेकर भारतीय सीमा में घुसने के कारणों व कागजात की मांग की। बताया जा रहा है कि युवक के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश के लिए न तो वीजा था, न ही कोई स्पष्ट कारण। उधर, चीन के नागरिक के भारतीय सीमा में प्रवेश किये जाने की सूचना एसएसबी ने अपने उच्चाधिकारियों को दी। शनिवार को एसएसबी के अधिकारियों ने पूछताछ के उपरांत युवक को मधवापुर थाना को सौंप दिया। उधर, भारतीय सीमा में चीन के नागरिक की अवैध रूप से प्रवेश किये जाने के बाद से बॉर्डर पर निगरानी कड़ी कर दी गयी है। मधवापुर एसएचओ गया सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। Follow @BjBikash