बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी अंचल के महमदपुर पंचायत के लदौत गांव में एक बालक की मौत नदी किनारे बने मोइन में डूबने से हो गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए परिजन के उपस्थिति में मधुबनी भेज दिया है। मृत बालक की पहचान उक्त गांव के ही रामनारायण ठाकुर के पुत्र विकास कुमार ठाकुर (15) के रूप में की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार बालक सुबह करीब ग्यारह बजे पैखाना के लिए गांव के मुहाने पर गया था। जहां नदी किनारे शौच करने के लिए गया। उस जगह बछराजा नदी का बहाव होता है। उसके किनारे जेसीबी से मिट्टी काट लिए जाने के कारण गहरा हो गया।


संभावना जताई जा रही है कि शौच के बाद साफ करने के लिए नदी किनारे गया होगा, जहां पैर फिसल गया होगा। उधर, काफी देर तक घर नहीं आने पर मृतक की मां चिंतित होकर खोजबीन शुरू कर दी। नदी किनारे उसका चप्पल व फिसलने का निशान देखकर ग्रामीणों को आवाज दी।


ग्रामीणों ने तुरंत जाल गिराकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। कुछ ही देर में खोज कर रहे लोगों को बालक का शव मिल गया। शव मिलते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया। लोग पीड़ितों को आश्वासन देने में जुट गए।


एसएचओ अरविंद कुमार ने बताया कि परिजन के आवेदन पर यूडी कांड अंकित किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post