वर्ष 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित लोकप्रिय पौराणिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन मंगलवार की रात हो गयी। वे 82 साल के थे। उनका निधन कांदिवली स्थित आवास पर हार्ट अटैक के कारण हो गयी।


अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने मौत की पुष्टि की है। बता दे कि अरविंद करीब तीन सालों से उम्र संबंधित कई बीमारियों से जूझ रहे थे। वे चलने में भी असमर्थ हो गए थे। अरविंद के भतीजे ने मीडिया को दिए बयान में बताया कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह आठ बजे कांदिवली शवदाह गृह में होगा।


अरविंद त्रिवेदी ने रामायण के बाद विक्रम और बेताल के अलावे कई और हिंदी सीरियल्स में काम किये, लेकिन उनकी पहचान रामानंद सागर के रामायण के रावण के कारण घर घर हो गयी। उन्होंने करीब 300 से अधिक गुजराती व हिंदी फिल्मों में काम किया।


अरविंद त्रिवेदी की लोकप्रियता को देख भाजपा ने उन्हें लोकसभा में टिकट दिया था। बीजेपी के टिकट पर अरविंद ने गुजरात के साबरकांठा सीट से 1991 से 1996 तक लोकसभा के सांसद रहे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post