हरलाखी(मधुबनी)।  प्रखंड कार्यालय में शांतिपूर्ण माहौल में दूसरे दिन की नामांकन प्रक्रिया जारी रहा। नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल 405 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया। जिसमे दूसरे दिन मुखिया पद से 36 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा। इसमें 20 महिला व 16 पुरुष शामिल हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कुल 37 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा है। इसमें 24 महिला व 13 पुरुष शामिल है। सरपंच पद के लिए 24 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा है। इसमें आठ महिला व 16 पुरुष शामिल हैं।

1

वहीं वार्ड सदस्य के लिए कुल 228 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा है। इसमें 99 महिला व 129 पुरुष शामिल हैं। वार्ड पंच के लिए कुल 80 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा भरा है। इधर नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में सभी एआरओ अपने अपने कार्य में मुस्तैद थे। वहीं विधि-व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान व खिरहर थानाध्यक्ष अंजेश कुमार के नेतृत्व ने अन्य पुलिस बल प्रखंड कार्यालय के चारो तरफ मुस्तैद थे। 

2

जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न की गई है। दो दिनों में कुल 629 अभ्यर्थियों में अपना नामांकन किया है। जिसमे अब तक कुल मुखिया पद के लिए 57, पंचायत समिति पद के लिए 61, सरपंच के लिए 39, वार्ड सदस्य के लिए 348, वार्ड पंच के लिए 124 लोगो ने अपना अपना पर्चा दाखिल किया है। यह नामांकन प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक किया जाएगा।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post