बिस्फी (बेनीपट्टी) : बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के हीरोपट्टी गांव में गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। जिसके बाद गांव मातमी चीत्कार से गमगीन है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है। जानकारी के अनुसार करीब 5 बच्चे मिट्टी लाने एक साथ गया था जिसमें 3 डूब गया, वहीं चौथे बच्चे ने हिम्मत करके अपनी जान बचाई।
1
जिसके बाद घटना की जानकारी गांव वालों को मिली तो छानबीन शुरू की गई। मौके पर बिस्फी थाना अध्यक्ष संजय कुमार, सीओ श्रीकांत सिन्हा, सीआई बसंत झा सहित बिस्फी थाना के कई एएसआई मौके पर मौजूद हैं व कागजी प्रक्रिया की जा रही है।
2
मृतकों की पहचान सुनील कामती के 9 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार, अनिल कामती के 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी, शत्रुधन दास के 11 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।
Follow @BjBikash