बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी ब्लॉक में शुक्रवार को हुए नामांकन में 258 प्रत्याशियों ने अंतिम दिन नामांकन का पर्चा विभिन्न काउंटर पर जमा कर दाखिल किया। मिली जानकारी के अनुसार नामांकन के अंतिम दिन त्योंथ पंचायत के निवर्तमान मुखिया अनिता यादव, विशनपुर के निवर्तमान मुखिया कुमारी रीता गुप्ता ने नामांकन किया। वही ढंगा पूर्वी से अमित कुमार झा ने पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। 

1

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मुखिया पद के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वही सरपंच पद के लिए 12 उम्मीदवार, पंचायत समिति सदस्य के लिए 21 उम्मीदवार, वार्ड सदस्य के लिए 89 उम्मीदवार व वार्ड पंच पद के लिए सबसे अधिक 103 प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन को लेकर ब्लॉक में आज अधिक भीड़ नहीं थी। हालांकि, दो निवर्तमान मुखिया के साथ भारी संख्या में लोग जुटे हुए थे। नामांकन स्थल पर प्रत्याशी के जाते ही अधिकांश समर्थक ब्लॉक के समीप आम के बगीचे में बैठ गए। हालांकि, भीड़ का अनुमान लगाकर पुलिस प्रशासन व मजिस्ट्रेट विशेष चौकसी बरत रहे थे। मुख्य द्वार पर डॉ सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रधान, सुशील मंडल व अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद थे।

2


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post