बेनीपट्टी(मधुबनी)। भाजपा के विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने शुक्रवार को बेनीपट्टी के सरिसब गांव में आयोजित गणेश पूजनोत्सव का उद्घाटन किया। एमएलसी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर पूजा का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर पूजा समिति की ओर से एमएलसी व अन्य आगत अतिथियों का स्वागत किया गया। 

पूजा समिति के अध्यक्ष हेमंत कुमार झा, जितेंद्र झा, राजीव झा, आशीष झा चुन्नू आदि ने बताया कि समिति के द्वारा ये 23वां पूजा है। लगातार वर्षो से पूजा होते आ रहा है। पूजा के दौरान कोविड के नियम का पालन करते हुए मात्र पांच कन्याओं से कलश यात्रा निकाली गई।

मौके पर एमएलसी श्री ठाकुर ने कहा कि पूजा पाठ से मन प्रसन्न रहता है। समाज में शांति वातावरण का माहौल के साथ आध्यात्मिक माहौल भी कायम होता है।

मौके पर भाजपा नेता रंधीर ठाकुर, सुनील यादव, शिवशंकर पांडेय, अमरनाथ साहू, विजयकांत झा, विनय कुमार झा, संजीव झा आदि थे।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here






ई-मेल टाइप कर डेली न्यूज़ अपडेट पाएं

BNN के साथ विज्ञापन के लिए Click Here

Previous Post Next Post