आगामी शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रंग ठिया और मैलोरंग के द्वारा देश की राजधानी दिल्ली के यूनिकॉर्न एक्टर्स स्टूडियो, मयूर विहार फेस-1, दिल्ली मे मैथिली के शेक्सपियर महेन्द्र मलंगिया लिखित व माया नन्द झा निर्देशित एकांकी "टूटल तागक एकटा ओर" का मंचन किया जाएगा। यह मंचन देश के शिक्षकों को समर्पित रहेगा। 


निर्देशक माया नन्द झा को देश के प्रसिद्ध रंग-निर्देशकों जैसे श्री देवेन्द्र राज अंकुर, सुमन कुमार, डॉ॰ प्रकाश झा, मुकेश झा, शिवनाथ मंडल आदि के साथ कार्य अनुभव है। कई सफल नाटकों मे सह-निर्देशन की जिम्मेदारी भी ये सफलतापूर्वक कर निभा चुकें हैं। पच्चीस से अधिक हिन्दी व मैथिली नाटकों एवं नुक्कड़ नाटकों मे इन्होंने अभिनय किया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा इन्हें नाटक विधा में छात्रवृति भी प्राप्त हैं।


वर्त्तमान में ये देश की प्रमुख नाट्य संस्था भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित रंगमंडल, मैथिली लोक रंग मैलोरंग दिल्ली मे बतौर वरिष्ठ अभिनेता के रूप मे सक्रिय रंगकर्म मे निरंतरता के साथ लगे हुए हैं साथ ही रंग ठिया के संस्थापक हैं।


निर्देशक माया नन्द झा के अनुसार महेन्द्र मलंगिया लिखित मैथिली एकांकी "टूटल तागक एकटा ओर" एक पति पत्नी के बीच दाम्पत्य संबंधो का ताना बाना रचती हुई मार्मिक कहानी को दर्शाती है, जो समाज में व्याप्त गरीबी और गरीबी के कारण मनुष्य मे जन्में हीनभावना जो उसके दाम्पत्य जीवन में कलह को परिलक्षित कर देती है। 


किस प्रकार यह समाज किसी के गरीब होने या उसके आर्थिक पहलू के कमजोर होने पर उसे हीनभावना से देखने लग जाती है और उसे उपहास का पात्र समझकर उस पर निरर्थक आरोप लगा वर्त्तमान परिपेक्ष्य में भी उचित स्थान प्राप्त नहीं है और यह अनैतिक कार्य उसके सुखी दाम्पत्य जीवन को तबाह कर देता है और पत्नी घर से निकल जाती है। 


किन्तु समय के पश्चात जब पत्नी को संतान मोह सताने लगता है तो वह पुनः पूर्व पति के घर पहुंचती है और अपने पूर्व पति से पुनः खुद को अपनाने के लिए आग्रह करती है किन्तु उसका पूर्व पति उसे स्वीकार करता है या नही यह हम इस एकांकी में कहेंगें।


इस नाटक का सीधा प्रसारण मैलोरंग व रंग ठिया और डब न्यूज के यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक के माध्यम से भी किया जाएगा। तो आईये देखतें हैं 05 सितम्बर 2021 रविवार को श्री महेन्द्र मलंगिया लिखित मैथिली एकांकी "टूटल तागक एकटा ओर"


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here




Previous Post Next Post