बेनीपट्टी(मधुबनी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में सेवा कार्य और सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सेवा दिवस का भी आयोजन कर रहे हैं। युवा भाजपा नेता और स्वयंसेवी संस्था अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने अपने क्षेत्र में जरूरतमंदों के बीच भोजन पैकेट और फल का वितरण किया। 



विभय कुमार झा ने कहा कि हम लोगों का यह सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हैं। असल में, समाजसेवा में उनके दो दशक को देखें, जब वे मुख्यमंत्री बने थे और आज प्रधानमंत्री हैं, तो हरेक को सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती हैं। हमारी संस्था लगातार पीएम मोदी के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय का अनुसरण करती है। हमने आज जरूरतमंदों के बीच भोजन का पैकेट, राशन किट और फल का वितरण किया है। 

एक सवाल के जवाब में अभ्युदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभय कुमार झा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार समाज के जरूरतमंदों के लिए काम कर रही है। मिथिला क्षेत्र में कोरोना के साथ ही बाढ़ की विभिषिका है। कई लोगों के पास सबकुछ होते हुए भी बारिश और बाढ़ के कारण दैनिक जरूरतों की पूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए हमने भोजन पैकेट में राशन आदि का वितरण किया है। जहां कोरोना की सूचना मिली, वहां पर हमारी संस्था की ओर से मास्क, सेनिटाइजर आदि का वितरण भी किया गया है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post