बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी के पाली उत्तरवारी टोल के एक युवक की मौत करंट लगने से हो गयी है। उसके मौत के बाद परिजन बदहवास हो गए है। मृतक के पत्नी व परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। युवक की पहचान पाली के वार्ड नं-03 के सुबोध मंडल के पुत्र पंकज मंडल के रूप में की गई है।


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार  उक्त युवक कुछ समय पूर्व मुम्बई में नौकरी करता था। जहां से अचानक गांव आ गया। इसी दौरान अंधराढाढ़ी में किसी निर्माण कंपनी में काम करने लगा। बताया जा रहा है कि कल दोपहर लंच के बाद टहलने निकला। जहां बिजली का तार गिरा हुआ था। हैलोजन लाइट उतारने के दौरान उसे करंट लग गयी। 


जिसके बाद उसे मधुबनी सदर अस्पताल इलाज के लिए जे जाया गया। जहां से दरभंगा रेफर कर दिया गया। दरभंगा में उसकी मौत हो गयी। मृतक को दो छोटे छोटे बच्चे है।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post