बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने महमदपुर कांड में दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पौआम गांव के राम इकबाल साह व चन्द्रविजय यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों आरोपितों पर कथित उक्त विवादित तालाब का गलत ढंग से कागजात बनाने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि जब तालाब की वास्तविक स्थिति का जांच किया गया तो पता चला कि उक्त तालाब सरकारी है।
बता दे कि महमदपुर में हुई होली के दिन नरसंहार की घटना के बाद तालाब के वर्चस्व को ही घटना का मुख्य कारण बताया गया।
Follow @BjBikash