बेनीपट्टी(मधुबनी)। बेनीपट्टी नगर पंचायत के बनकट्टा में रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक अहम बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्रद्धानंद झा 'मुकुल' के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में युवा मोर्चा के द्वारा अब तक हुए कार्यो का ब्यौरा रखा गया। वही पार्टी के मजबूती के लिए युवा मोर्चा को विस्तार देने पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नागेंद्र भारद्वाज के समक्ष अब तक के सांगठनिक कार्यों का विस्तार से चर्चा किया गया। जिला महामंत्री ने कार्यसमिति के कार्यो का ब्यौरा सुनकर आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री दीपक झा ने किया। इस दौरान भाजयुमो के राहुल राज वत्स, दीपक यादव, पंकज ठाकुर, अंकित सिंह, अर्जुन कुमार, पंकज महतो, मृणाल, सुधाकर, दीपक महतो, राजा महतो, शत्रुध्न ठाकुर, प्रदीप दास, अनिल कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Follow @BjBikash