बेनीपट्टी (मधुबनी)। बेनीपट्टी के अरेर थाना के डुमरा गांव में एक महिला की मौत करंट लगने से हो गयी है। मृतका की पहचान डुमरा गांव के जद्दु राय की पत्नी रीता देवी (60) के रूप में की गई है।


परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुबह साढ़े सात बजे टोकरी में गोबर लेकर खेत में फेंकने के लिए गयी थी। जहां खेत में पानी लगा हुआ था। उक्त खेत के दूसरे कोने पर बिजली का तार गिर कर पानी के संपर्क में था। महिला जैसे ही खेत में गयी, इसी समय उसे तेज झटका लगा। महिला नीचे गिर गयी। बगल के महिलाओं ने बांस मारकर तार को खेत से हटाया।


महिला को करंट लगने की जानकारी होते ही परिजन ऑटो से पीएचसी पहुँचे। जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू नाथ झा व डॉ प्रताप नारायण झा ने जांच कर महिला को मृत घोषित किया। महिला के मृत घोषित होते ही पूरे पीएचसी में परिजनों के रोने से कारुणिक दृश्य बन गया।


आप भी अपने गांव की समस्या घटना से जुड़ी खबरें हमें 8677954500 पर भेज सकते हैं... BNN न्यूज़ के व्हाट्स एप्प ग्रुप Join करें - Click Here



Previous Post Next Post